03-Jul-2025


जबलपुर, (ईएमएस)। शादी विवाह का अबूझ मुहूर्त भड़ली नवमी आज है। आज के दिन को अबूझ मुर्हूत माना जाता है। बिना मुहूर्त के भी शादियां होती है। इस सीजन के आज भड़ली नवमी पर शादियों के बाद 4 माह के लिये शुभ कार्यों पर विराम लग जायेगा। आज के बाद कल से चार्तुमास प्रारंभ होगा। अब देवउठनी ग्यारस के बाद शादियां और शुभ कार्य प्रारंभ होंगे। शहर में इस साल भड़ली नवमी में जमकर शादियां होगी। आज भड़ली नवमी पर शहर शादियों की भरमार होगी। भड़ली नवमी के बारे ज्योतिषाचार्य पी.एल.गौतमाचार्य ने बताया कि भड़ली नवमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त है इसमें बिना किसी से पूछे विवाह हो सकता है। भड़ली नवमी पर हर साल बिना मुर्हूत की शादियां बहुतायत में होती है। आज भी बड़ी संख्या में शादियां होने के कारण बाजारों में अच्छी खासी रौनक रही। सुनील साहू / मोनिका / 03 जुलाई 2025/ 04.49