मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के करी रोड इलाके में 65 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लड़की द्वारा दिखाई गई हिम्मत की वजह से यह घटना सामने आई। लड़की ने आरोपी की करतूत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और अपनी मां को दिखाया, जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस थाना में शिकायत शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना मध्य मुंबई के करी रोड इलाके में हुई। लड़की ने बहादुरी से आरोपी की करतूत का वीडियो बना लिया, जिसकी वजह से इस तरह के यौन शोषण का खुलासा हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी पोस्ट ऑफिस का रिटायर्ड कर्मचारी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मई महीने से यह घिनौना कृत्य करना शुरू किया था। एक दिन पीड़िता बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गलियारे में खड़ी थी। इसके अलावा, जब लड़की ट्यूशन के लिए अपने पड़ोसी के घर गई थी, तो आरोपी वहां आया और लड़की को अवांछित जगह पर छुआ। लड़की ने पुलिस को बताया कि हाल ही में वृद्ध ने उसके सामने फिर से अश्लील इशारे किए। इस बार उसने अपने फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया। फिर उसने इसे अपनी मां को दिखाया। उसके बाद, उसके माता-पिता ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 74 और 79 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है और नागरिकों में गुस्से की लहर है। स्वेता/संतोष झा- ०३ जुलाई/२०२५/ईएमएस