03-Jul-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। समस्त कार्यक्रम पूज्य आर्यिका माताजी श्री विज्ञाश्री संसंघ की उपस्थित में संपन्न हुए। इस अवसर पर जिन सहस्रनाम स्तोत्र का विधान कराया गया। जिसमें समस्त समाज के लोगों ने भाग लिया सौधर्म इंद्र की भूमिका में डॉ अशोक संगीता जैन, कुबेर की भूमिका में राजेंद्र मीनाक्षी जैन, मुख्य यज्ञ नायक की भूमिका में सुनील कल्पना जैन एवं ईशान इंद्र की भूमिका में अरविंद जैन थे। सभी ने पूर्ण भक्तिभाव से 1008 अर्घ समर्पित किए। विधान के उपरांत आर्यिका संघ की आहारचार्य हुई। पूज्य विज्ञाश्री माताजी को आहारदान का सौभाग्य राकेश सुजाता सिंघई को प्राप्त हुआ। अपराह्न 4:00 बजे संघ का बिहार मंदाकिनी जैन मंदिर के लिए हुआ। माताजी संघ के दो दिवस के प्रवास में जिन लोगों ने भी संघ के आहार, विहार, निहार में सहयोग किया समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। अंशुल जैन / 03 जुलाई, 2025