अंतर्राष्ट्रीय
03-Jul-2025


यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी एक्रॉ(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की संसद को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। घाना में होना सौभाग्य की बात है। यह लोकतंत्र की भावना से भरी हुई धरती है। घाना पूरे अफ्रीका के लिए प्रेरणा का केंद्र है। पीएम ने कहा, भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोग लोकतंत्र एक संस्कार है। हजारों साल से लोकतंत्र ने भारतीय समाज को निरंतर गति दी है। भारत में 2500 राजनीतिक पार्टियां हैं। 20 पार्टियां अलग-अलग राज्यों में सरकार चला रही हैं। 22 भाषाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों देशों ने 4 अलग-अलग समझौते (एमओयू) साइन किए। सर्वोच्च सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा- घाना से सम्मानित होना मेरे के लिए गर्व की बात है। इससे पहले उन्होंने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया। मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं और इसके खिलाफ मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है, बल्कि बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए समस्याओं का हल होना चाहिए। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सुधारों पर एकमत हैं। इसके साथ ही दोनों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई। विनोद उपाध्याय / 03 जुलाई, 2025