छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई। हर साल श्रावण के महीने में शुरू होने वाली यह धार्मिक यात्रा और प्राकृतिक रूप से बनने वाले यहां के शिवलिंग केा दर्शन करने दुनिया भर से शिवभक्त यहां आते हैं। छिंदवाड़ा से भी साल कई जत्थे यहां दर्शन करने पहुंचेते हैं। गुरुवार को यात्रा शुरू होने के पहले दिन परासिया क्षेत्र के शिवभक्त बेस कैंप पहुंच गए। गांगीवाड़ा से आरके मरकाम, अभियांश ताम्रकार, विक्की डेहरिया, चंचलेश साहू, सौरभ बंदेवार, लकी सूर्यवंशी, विकास साहू, रोहित सूर्यवंशी, संजय डेहरिया, नीतू साहू, अंकित बंदेवार इसमें शामिल हैं। इस बार जिले से अलग-अलग तारीखों में भक्तों की टोलियां रवाना होंगी। इस बार भी 400 से ज्यादा शिवभक्त इस यात्रा के लिए तैयार हैं। शिवशक्ति सेवा मंडल ने इस बार भी अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को पंजीयन कराने में मदद की। इसके अलावा यात्रा के दौरान भी किसी भी प्रकार की सहायता जिले से जाने वाले यात्रियों को संगठन मुहैया कराता है। मंडल के सेवादार कृष्णा सेठिया ने बताया कि कि इस वर्ष 419 यात्रियों के पंजीयन हुए हैं। पहलगाम मार्ग से 255 एवं बालटाल मार्ग से 164 यात्रियों ने पंजीयन कराया है। पिछले 24 वर्षों में जिले से 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालु 14000 फिट की ऊंचाई में बनने वाले बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इस बार 9 अगस्त तक बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए जा सकेंगे। ईएमएस/मोहने/ 03 जुलाई 2025