मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई पुलिस नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। यह एक बार फिर साबित हुआ है। कल पुलिस ने मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड पर आत्महत्या करने वाली एक महिला को बचाया। यह महिला बैंडस्टैंड पर समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर रही थी। उसी दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने सतर्कता दिखाते हुए महिला की जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की है जब 53 वर्षीय महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। यह महिला मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव में उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। अब उसकी हालत ठीक है। उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार शाम 5 बजे हुई। यह महिला 53 वर्ष की थी। महिला अचानक बांद्रा में में बैंडस्टैंड पर समुद्र में कूद गई। इस समय पुलिस कांस्टेबल साईनाथ देवड़े वहां मौजूद थे। उन्होंने यह घटना देखते ही समुद्र में छलांग लगा दी और को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाज के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। इसी वजह से उसने समुद्र में छलांग लगाई। पुलिस अधिकारी साईनाथ देवड़े की सतर्कता और हिम्मत की वजह से महिला की जान बच गई। महिला बांद्रा पश्चिम के सेंट बापटिस्ट रोड पर रहती है। वह पिछले 20 सालों से डिप्रेशन से जूझ रही है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। संजय/संतोष झा- ०४ जुलाई/२०२५/ईएमएस