मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करने वाले सहकर्मी अलीबाग गए थे। वहां उन्होंने पार्टी की। पार्टी में युवती ने शराब भी पी। जब वह शराब के नशे में अपने कमरे में सो रही थी, तब सहकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 25 साल के अभिषेक सावडेकर (निवासी कोपरखैरणे, नवी मुंबई) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद अलीबाग पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई की एक कंपनी में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी समेत 14 लोग ऑफिस पार्टी के लिए मांडवा गए थे। 30 जून को वे अलीबाग तालुका के मुशेत स्थित एक विला में पहुंचे। विला में पार्टी शुरू हुई। उस वक्त युवती के बॉस ने उसे सैलरी बिल का काम पूरा करने को कहा। काम पूरा करने के बाद वह रात 8.30 बजे पार्टी में शामिल हुई। युवती ने अन्य सहकर्मियों के साथ शराब भी पी। शराब बहुत ज्यादा हो गई और लड़की शराब के नशे में विला में स्विमिंग पूल के पास सो गई। कुछ सहकर्मियों ने उसे देखा तो उसे बेडरूम में ले गए। 1 जुलाई को सुबह करीब 3.30 बजे पीड़िता को लगा कि कोई उसके साथ जबरदस्ती सेक्स कर रहा है। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि अभिषेक सावडेकर कमरे से निकल रहा है। अभिषेक को नशे में देखकर लड़की को एहसास हुआ कि उसने उसके साथ जबरदस्ती सेक्स किया है। वह कमरे से बाहर आ गई। उस समय कमरे के बाहर आयुष ठक्कर और जसपाल सिंह खड़े थे। उसने उनसे पूछताछ की। उस समय उन्होंने कहा कि वे अभी-अभी आए हैं और पूछा कि क्या हुआ। इसके बाद लड़की अभिषेक के कमरे में गई। लेकिन, वह दरवाजा बंद करके सो रहा था। जब वह सुबह 11 बजे उठा तो वह वापस उसके पास गई। अभिषेक से पूछा कि उसके साथ क्या किया है। तब वह डर गया और लड़की से माफी मांगने लगा। यह एहसास होने के बाद कि उसने उसका यौन शोषण किया है, लड़की वहां से चली गई। इसके बाद उसने अलीबाग पुलिस स्टेशन में अपने साथ हुई प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय/संतोष झा- ०४ जुलाई/२०२५/ईएमएस