जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने जान बचाई जबलपुर, (ईएमएस)। चाकू के वार से युवक की आंते बहार आ गई थी साथ ही आंतों में कई छेदे हो गए थे| ऐसे में मरीज के शरीर में संक्रमण होने और सैप्टिक होने का खतरा बढ़ गया था| युवक को गंभीर हालत में गैलेक्सी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, उखरी ले जाया गया| जहां गंभीर परिस्थितयों में जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई| हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि मरीज में इन्फेक्शन फैलने और सेप्टिक होने का खतरा बहुत ज्यादा था। इसके साथ ही पेशेंट का बीपी काफी लो था, पल्स भी बहुत डाउन थी। ब्लीडिंग की वजह से हीमोग्लोबिन स्तर भी बहुत कम हो गया था। इमरजेंसी को महसूस करते हुए रात में 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच काफी जटिल सर्जरी करते हुए हमने आंत के करीब 10 सेंटीमीटर हिस्से को काटकर दोबारा आंत को जोड़ा। इतना ही नहीं पेशेंट की उंगलियों में भी चाकू के घाव थे। हाथो के टेंडन (जिन पर उंगलियां मूव करती हैं)भी कट गए थे। इन्हें भी ठीक किया गया। इस कारण मरीज की जान बचा ली गई ।जबलपुर निवासी पेशेंट यशु आज पूरी तरह स्वस्थ हैं, उनका इंटेस्टाइन मूवमेंट भी अच्छा है। इस केस में डॉ. विवेक गुप्ता के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल से 2 सर्जन, एनेस्थिसिया विशेषज्ञों और ओटी स्टाफ ने ट्रीटमेंट किया। सुनील साहू / मोनिका / 04 जुलाई 2025/ 05.02