क्षेत्रीय
04-Jul-2025
...


मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को बासुकी पंचायत के बिहारी दक्षिणी के ब्रह्मपुरी गांव में धौंस नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होता रहा है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल एवं स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की मजबूती को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी तटबंध में दरार या कटाव की स्थिति हो तो तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अभियंता को इसका स्थाई निदान को लेकर भी निर्देश दिए। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०४ जुलाई/२०२५/ईएमएस