छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष, चौरई ब्लॉक महिला कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारी व छिन्दी ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस की सहमति उपरांत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के द्वारा जिला महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर सुनीता जायसवाल को मनानीत किया गया है। चौरई ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अंजलि सोनी एवं चौरई ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रभारी स्वाति श्रीवास्तव, छिन्दी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा मर्सकोले मनोनीत की गई है। ईएमएस / 04 जुलाई 2025