क्षेत्रीय
04-Jul-2025


रायपुर,(ईएमएस)। ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ की तैयारियों की समीक्षा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग भी उपस्थित थे। सभा के लिए बनाई गयी कार्यक्रम आयोजन समिति, प्रचार-प्रसार समिति, कार्यक्रम स्थल समिति, मीडिया कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी की बैठक लिया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। पूरे प्रदेश से 25000 से अधिक लोग इस आम सभा में शामिल होंगे। प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार, अमरजीत भगत, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, गिरीश दुबे, उधो वर्मा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, आकाश तिवारी, कार्यक्रम स्थल व्यवस्था समिति में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, कन्हैया अग्रवाल, महेन्द्र छाबड़ा, दिनेश, अशोक राज आहूजा, शिव सिंह ठाकुर, सारिक रईस खान, डॉ. अजय साहू, शशीभूषण गौतम, अजय अग्रवाल, राजेश चौबे, लुकेश्वर कुमार साहू, दिलीप चौहान, सुमित दास, मीडिया कमेटी में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा, आर.पी. सिंह. घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, परवेज अहमद, सौरभ साहू, दीपक पाण्डेय, संभागीय मीडिया प्रभारी बिलासपुर संभाग अभय नारायण राय, दुर्ग संभाग रूपेश दुबे, अभिमन्यु मिश्रा, सोशल मीडिया समन्वयक मणी वैष्णव, सदस्य अंशुल वालिया, अनुभव शुक्ला, स्नेहिल भारद्वाज, रजत जसूजा, मोहम्मद सरोश, प्रचार-प्रसार समिति में अशरफ हुसैन, राहुल इंदुरिया, शब्बीर खान, कमलेश मिश्रा, मोहम्मद सिद्दीक खान, प्रभजोत सिंह लाड़ी, राहुल तेजवानी, अमित तिवारी उपस्थित थे। सत्यप्रकाश/किसुन/4 जुलाई 2025