टूर्नामेंट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी पटना (ईएमएस)। बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होने वाली हीरो एशिया कप हॉकी की तैयारियां जोरों से जारी हैं। इसमें मेजबान भारतीय टीम के साथ ही 8 टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम के भी भाग लेने की संभावना है कयोंकि भारतीय हॉकी संघ का कहना है कि ओलंपिक नियमों को देखते हुए हमारी ओर से उसे भाग लेने से नहीं रोका जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए राजगीर हॉकी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस स्टेडियम में हाल ही में विकसित किया गया है। यह टूर्नामेंट राजगीर स्डेडियम में आयोजित दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, चीनी ताइपे, ओमान और मलेशिया की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन से बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों में बढ़ावा मिलने के साथ ही हॉकी खिलाड़ियों की नई पीढ़ी भी खेल की ओर आकर्षित होने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित होगी। राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के अनुसार, हॉकी टीमों के रहने की व्यवस्था राजगीर में ही होगी और सभी होटल बुक कर लिए गए हैं। राजगीर खेल परिसर का मैदान भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें फ्लड लाइट भी लगाई गई है। प्रतियोगिता के लिए लोगो का अनावरण इसी महीने होगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस आयोजन से बिहार को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करने में सहायाता करेगा। ऐसे में स्थानीय प्रशासन इसे यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसका मानना है कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और बिहार में हॉकी के प्रति उत्साह और जोश बढ़ेगा। गिरजा/ईएमएस 05जुलाई 2025