खेल
05-Jul-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के अपनी पत्नी अनुष्का के परिवार वालों के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं। विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 को हुई थी। उसके बाद से ही कई बार, अनुष्का के माता-पिता को उनके साथ या बच्चों के साथ खास समय बिताते उन्हें देखा गया है। वहीं एक साक्षात्कार में विराट ने कहा था कि कैसे वह आसानी से अनुष्का के परिवार का हिस्सा बन गए। इस बातचीत में साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘आपने अनुष्का के माता-पिता को अपने माता-पिता की तरह अपना लिया है।’ इसपर विराट ने जवाब दिया,’यह बहुत खास है। पहले दिन से ही ये रिश्ता काफी खूबसूरत था। पहले ही दिन से, जब भी अनुष्का से से मिला या मिलने गया, मुझे कभी अलग महसूस नहीं हुआ। ’ विराट ने अनुष्का के पिता और पूर्व सेना अधिकारी अजय कुमार शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया किया, ‘अब भी, मेरे ससुर और मैं दोस्त की तरह हैं। मैं उनसे सब कुछ साझा कर सकता हूं। वह सेना अधिकारी रहे हैं इस कारण उनका रवैया बहुत निडर और स्पष्ट है। जब मैं उनसे किसी भी चीज के बारे में बात करता हूं, तो वो पल खास होता है।’ विराट ने अनुष्का की मां और भाई की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मेरी सासू मां और मेरे साले भी बहुत अच्छे इंसान हैं। सब इतने प्यारे और दिल से अपनाने वाले हैं कि कभी लगा ही नहीं कि मैं अलग हूं।’‘विराट ने आगे कहा, ‘वे सभी इतने दिल से स्वीकार करने वाले और स्वागत करने वाले हैं। आप उनके साथ रहेंगे तो आप महसूस करेंगे कि जब आप इतने स्वाभाविक रूप से उन लोगों के साथ मिल जाते हैं, जो आपको इतनी जल्दी स्वीकार करते हैं कि रिश्ते केवल आपसी सम्मान और समझ और बिना शर्त प्यार पर आधारित होते हैं।’ गिरजा/ईएमएस 05जुलाई 2025