06-Jul-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। लंबी गर्दन और गुलाबी-सफेद पंखों वाला ग्रेटर फ्लेमिंगो (राजहंस) और अपनी विशिष्ट आवाज के लिए पहचाना जाने वाला भारतीय पिट्टा, इस गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार नजर आये 21 पक्षी प्रजातियों में शामिल हैं। ‘दिल्ली बर्ड एटलस’ में 160 से अधिक पक्षी प्रजातियां दर्ज की गयी हैं, जिनमें लुप्तप्राय और प्रवासी प्रजातियां भी हैं। एक बयान के अनुसार, एटलस के ग्रीष्मकालीन चरण में 21 पक्षी (प्रजातियां) पहली बार नजर आये जबकि ‘ईबर्ड प्लेटफार्म’ पर 600 से अधिक पक्षियों को अपलोड किया गया, जो शीतकालीन में दर्ज की गयी संख्या से अधिक है। यह वन्यजीव एसओएस और दिल्ली वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा समर्थित एक अग्रणी नागरिक विज्ञान पहल है। ग्रेटर फ्लेमिंगो (फोनीकोप्टेरस रोजस), ब्लैक बिटर्न (इक्सोब्रीचस फ्लेविकोलिस), बोनेली ईगल (एक्विला फैसिआटा) और इंडियन पिट्टा (पिट्टा ब्रैच्युरा) पहली बार देखे जाने वाले पक्षियों में शामिल हैं। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ जुलाई /2025