06-Jul-2025


रांची(ईएमएस)।सेवा भारती झारखंड के सेवा जागरुकता मंच के तत्वावधान में बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन सभागार में रविवार को सेवा सम्मान कार्यक्रम हुआ। रांची की 12 सेवा संस्थाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि वंचित, अभावग्रस्त के विकास के लिए केवल सरकारी तंत्र पर भरोसा करके बैठने से नहीं होगा। समाज को आगे आना होगा। प्रत्येक व्यक्ति भारतीय संस्कृति का पोषक बने। सेवा कार्य के लिए मन का भाव होना चाहिए। मंच के महासचिव वीएन पांडेय ने संस्था की विगत क्रियाकलाप व सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।मंच के अध्यक्ष व पूर्व सीएमडी सीसीएल ने कहा कि मंच का मुख्य उद्देश्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करना, युवाओं को कौशल युक्त बनाना, सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं, व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। नेतरहाट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान, डॉ विजय सिंह, ब्रिज किशोर पासवान ने भी विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन मंच के सदस्य व पूर्व आईजी शंभू ठाकुर ने दिया। इस अवसर पर एचईसी के पूर्व सीएमडी अभिजीत घोष, निर्मल कौर, झारखंड प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एके मिश्र, मेकॉन लिमिटेड के पूर्व निदेशक श्याम टोरका, एसके राय उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/06जुलाई/25