06-Jul-2025


गिरिडीह (ईएमएस)। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी गांव में रविवार को वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। मृतका की पहचान बेंगाबाद के सोनबाद गांव निवासी सुशील राय की पत्नी फुलवा देवी के रूप में हुई। वहीं घायल महिला जयदेव राय की पत्नी अनीता देवी हैं। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं झुलस गईं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों को तत्काल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनीता देवी इलाज जारी है। हालांकि उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 06 जुलाई 2025