क्षेत्रीय
06-Jul-2025
...


* गुना (ईएमएस) भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा नगर मंडल के वार्ड क्र.04 के बूथ क्रमांक 24 पर भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मुख्याथित्य में एवं नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक,कोटि–कोटि कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज,संगठन के पुरोधा,प्रखर राष्ट्रवादी नेता,महान शिक्षाविद परम श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती स्मृति दिवस के रूप में पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यवक्ता मंडल प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार के सदस्य मनोज दुबे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता आलोक विजयवर्गीय आदि मंचासीन रहे। नगर मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया मंचासीन वरिष्ठजनों द्वारा पुष्पांजलि कर डॉक्टर साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन परिचय के साथ,किए गए कार्यों,संघर्ष,विचारों एवं जीवन की स्मृतियों को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा की डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी त्याग बलिदान की वह प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने राष्ट्रहित में कार्य करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की।स्वतंत्र भारत में जब कूटनीति के चलते तात्कालिक सरकार द्वारा भारत का अभिन्न अंग होते हुए भारत के मुकुट स्वरूप कश्मीर को भारत से अलग कर विशेष राज्य का दर्जा दिया गया तब उन्होंने कहा था देश में दो विधान,दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे।और कश्मीर को भारत में विलय करने की मांग को लेकर उन्होंने कई आंदोलन किए जिसके परिणाम स्वरूप उनकी षडयंत्र पूर्वक हत्या कर दी गई।ऐसे महान व्यक्तित्व को सदेव याद करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है।हम सभी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर जीवन पथ पर अग्रसर हो। डॉ.मुखर्जी मानवता के उपासक एवं स्वतंत्र भारत में भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने देश को पुनः अखंड भारत बनाने के लिए भारत माता के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दे दी।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ.मुखर्जी के विचार व्यक्त कर कहा की किसी कार्य को आरंभ करें ,तो उसे गंभीरता से पूर्ण करें और तब तक संतुष्ट न हों जब तक अपना सर्वश्रेष्ठ न दे दे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हरीश उरैया ने किया एवं आभार नगर महामंत्री नीरज जैन ने माना।इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी ब्रजनारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता महाराजसिंह लोधा,अरविंद गुप्ता,जिला सोशल मीडिया संयोजक मोहित नामदेव,पूर्व मंडल महामंत्री सचिन शर्मा,सूर्या राठौर सहित मंडल पदाधिकारी शिवम दुबे(शैंकी),आकाश लोधा,प्रमोद जोशी, विवेक भार्गव,निकित जैन,गोविंद सोनी,अभय शर्मा,भीकम रजक,राहुल वैस,रवि राठौर,अभिषेक शर्मा,लता माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।(सीताराम नाटानी -ईएमएस)