08-Jul-2025


कोरबा (ईएमएस) कोरबा नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक, कैरी बैग, डिस्पोजल की बिक्री के खिलाफ जांच अभियान चला रहा है। शहर में अब तक 10 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद भी प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री कई क्षेत्रों में की जा रही है। निगम के कार्यालयों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद कार्यवाही भी शुरू की है। कोसाबाड़ी, टी.पी. नगर, कोरबा शहर के साथ ही सभी क्षेत्रों में कार्यवाही की जा रही है। 08 जुलाई / मित्तल