नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली का नाम सुनते ही मन में एक स्वच्छ, विकसित और व्यवस्थित शहर की छवि उभरती है। हालांकि, जब वास्तविकता से सामना होता है, तो यह छवि पूरी तरह से धूमिल हो जाती है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली के साथ निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों का हाल कुछ ऐसा ही है। यहां सफाई व्यवस्था चिंताजनक नजर आई। वहीं, आनंद विहार स्टेशन के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दीवारें गुटखे की पीकों से रंगी हुई हैं। प्लेट फाॅर्मों पर खाने के अवशेष और प्लास्टिक कचरा बिखरा पड़ा है, लेकिन सफाई कर्मचारी कहीं नजर नहीं आते। यात्रियों को इस गंदगी के बीच प्लेटफाॅर्म पर बैठने को मजबूर होना पड़ता है। नियमित सफाई की कमी स्टेशन की छवि को और खराब करती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दीवारें गुटखे की पीकों से रंगी हुई हैं। प्लेटफाॅर्मों पर खाने के अवशेष और प्लास्टिक कचरा बिखरा पड़ा है, लेकिन सफाई कर्मचारी कहीं नजर नहीं आते। यात्रियों को इस गंदगी के बीच प्लेटफाॅर्म पर बैठने को मजबूर होना पड़ता है। नियमित सफाई की कमी स्टेशन की छवि को और खराब करती है। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ जुलाई /2025