08-Jul-2025


हाथरस (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आर्य समाज, मुरसान द्वार के हाल में संपन्न हुई, जिसमें उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तरुण प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष तथा रजत रावत एडवोकेट को नगर महामंत्री पद पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया द्वारा मनोनीत किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए जाएंगे तथा व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को गुणवत्ता और मानकों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु परिषद की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में जिला संरक्षक वकील वार्ष्णेय, दिवाकर सिंह गहलोत, सरिता कौशिक, रण सिंह सिसोदिया, दिनेश अग्निहोत्री, राकेश कुशवाहा, गाफिल स्वामी, प्रेमवती देवी, राजकुमार, यज्ञवती शर्मा आदि मौजूद रहे।साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर विशेष बैठकें, पदयात्राएं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जाएगा। समिति ने उपभोक्ताओं के हित में स्थायी और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 08 जुलाई 2025