08-Jul-2025


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल जबलपुर, (ईएमएस)। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने शहर में दो असहायत व निराश्रित वृद्ध महिलाओं से संबधित समाचार पर संज्ञान लिया। इसी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरा को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद खमरिया व पनागर थाना के बीच ग्राम घाना के वन क्षेत्र में खाट व पन्नी से बने अस्थायी निवासी में रहने की जानकारी मिली। दूसरी वृद्धा क्यू टाइप खमरिया बाजार के समीप पन्नी से निर्मित टपरी में निवास कर रही थी। दोनों असहाय निराश्रित वृद्धाएं बिना छत के बरसात में भीगती हुई अपना जीवन-यापन कर रही थीं। जिला विधिक सेवा प्रारिकरण की सचिव शक्ति वर्मा ने बलिराम रजक पूर्व सरपंच घाना व राजेश अहिरवार एएसआई खमिरिया थाना, बाल कल्याण अधिकारी से संपर्क साधा। इस तरह पहली असहाय वृद्धा धनमत ग्वाल उर्फ मुन्नी पति सुखलाल, जो कि बिलासपुर की निवासी है, का वन क्षेत्र चकरघटा, घाना हनुमान मंदिर के बाजू में पुनर्वास किया। दूसरी असहाय वृद्धा, जिसका नाम हल्की बाई है, कुंडम की रहने वाली है। उसका क्यू टाईप, खमरिया बाजार के सामने से पुनर्वास किया गया। पहले दोनों असहाय वृद्धाओं को निराश्रित वृद्धाश्रम, मेडिकल रोड ले जाया गया। जहां पर मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव अरविन्द श्रीवास्तव की उपस्थिति में दोनों वृद्धाओं के पुनर्वास का निर्धारण किया गया। इस दौरान अनुज शर्मा, हाउस मास्टर, बाल सम्प्रेक्षण गृह, गोकलपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के कार्यालयीन स्टाफ अमर कुमार बर्मन, अजय महोबिया व अविनाश कुमार चौधरी उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 08 जुलाई 2025/ 02.02