जबलपुर, (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की| इस दौरान करीब 65 शिकायतें आई| जो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की थी| अधिकांश शिकायतें पति-पत्नी, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी। एसपी ने सभी शिकायतों पर समय सीमा में वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए| जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल/उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस.गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 08 जुलाई 2025/ 06.04