08-Jul-2025
...


:: गुरूदेव विवेक महाराज के सानिध्य में होंगे अनुष्ठान :: इंदौर (ईएमएस)। गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्री गुरु सेवा संस्थान और श्री आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा गुरुदेव विवेक महाराज के सानिध्य में यह आयोजन गुरुवार, 10 जुलाई को चिमनबाग स्थित स्काउट मैदान पर होगा। संस्थान के मीडिया प्रभारी अंकुश झंवर और सिद्धांत बर्वे ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 से 10 बजे तक प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से पर्जन्य यज्ञ और भगवान शिवाशिव का संयुक्त होमम (हवन) आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, सुबह 10:30 से 12 बजे तक गुरुपद साधना होगी। दोपहर 3 से 5 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद शाम 5 बजे से गुरु दर्शन, दीक्षा और प्रसादी वितरण के कार्यक्रम होंगे। प्रकाश/8 जुलाई 2025 संलग्न चित्र : गुरुदेव विवेक महाराज