08-Jul-2025
...


:: अखंड रामायण पाठ से आगाज :: इंदौर (ईएमएस)। बिजासन रोड स्थित श्री अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर आज से तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू हो गया है, जो गुरुवार, 10 जुलाई तक चलेगा। आश्रम परिवार के हरि अग्रवाल और सचिन सांखला ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत आज सुबह महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. चेतन स्वरूप के सानिध्य में अखंड रामायण पाठ के साथ हुई। कल, बुधवार, 9 जुलाई को अखंड रामायण पाठ का विराम होगा, जिसके बाद भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगे। गुरुवार, 10 जुलाई को सुबह गुरु पूजन, गुरु गीता पाठ और सदगुरुदेव भगवान की पूजा एवं महाआरती के आयोजन होंगे। आश्रम में 2006 से ओम नमः शिवाय महामंत्र का अखंड जाप भी जारी है। दिसंबर में अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन का 58वां आयोजन भी होगा, जिसमें ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद महाराज की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। प्रकाश/8 जुलाई 2025 संलग्न चित्र - महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. चेतन स्वरूप