देहरादून (ईएमएस)। नगर निगम के जाखन स्थित विवेक विहार भाग तीन दून विहार मे पिछली बरसात मे नाला बंद होने की वजह से और वहां नाला की सफाई नहीं की गई है जिससे आज वहां पर एक विशाल झील की तरह पानी भर रहा है यह झील लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यहां क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिसके कारण पानी घरों के अन्दर घुस रहा है जिससे लोग दहशत में है और क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह नाला पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण यहां पर दो घर क्षतिग्रस्त होने की वजह से बंद हुआ था। इस अवसर क्षेत्रवासियों ने बताया कि आज आठ दिन होने के बाद भी नाला नहीं खोला नहीं गया जिससे आज पानी घरों मे भर रहा है और लोगों ने यह लापरवाही प्रशासन एवं नगर निगम की बताई है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द ही नाले की सफाई नगर निगम के द्वारा नहीं की गई तो मजबूरन क्षेत्रवासियों को आंदोलन करने के लिए विवश होना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/08 जुलाई 2025