क्षेत्रीय
09-Jul-2025
...


कोरबा कोयला खदानों के उत्पादन पर असर कोरबा (ईएमएस) सीएमपीडीआई का निजीकरण और आईपीओ श्रम कानून में अन्य बदलाव करने के विरोध में श्रमिक संगठनों ने घोषित अखिल भारतीय आम हड़ताल कोरबा की कोयला खदानों में भी शुरू कर दी है। इस हड़ताल का सबसे अधिक असर कोयला खदानों में पड़ रहा है। कोरबा की लगभग सभी खदानों के मुहाने पर श्रमिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मुस्तैद है। वे नारेबाजी करते हुए जो मजदूर खदान जाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं। उन्हें समझाइस देकर मजदूर और राष्ट्रहित में साथ देने का आग्रह कर रहे हैं। प्रथम पाली में ही हड़ताल का जैसा असर दिख रहा है, वैसा ही मजदूरों का रुख आगे भी रहा तो कोयला उत्पादन पर असर पडना निश्चित है। इस अखिल भारतीय आम हड़ताल को भारत के प्रमुख चार श्रमिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। वही भारतीय मजदूर संघ ने स्वयं को इस हड़ताल से दूर रखा है, लेकिन संघ इसका विरोध नहीं कर रहा है। बल्कि माना जा रहा है कि उसका भी हड़ताल को मौन समर्थन है। 09 जुलाई / मित्तल