-काली श्रम संहिताएं स्वीकार नहीं ग्वालियर(ईएमएस)।देश व्यापी आम हड़ताल में ट्रेंड यूनियनों के कार्यकर्ता जत्थों के रूप में सुबह से ही सड़कों पर निकले हुए थे हजीरा लश्कर और मुरार में दोपहर 12:00 बजे तक जत्थे जलूस के रूप में घूमते रहे दोपहर 12:00 बजे के बाद विभिन्न क्षेत्रों से अपने-अपने विभागों में हड़ताल करने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने लगाए गए हड़ताली कैंप पर मजदूर और कर्मचारी पहुंचे बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने यूनियन के झंडे तले जुलूस के रूप में हड़ताली केंप पर पहुंचे यहां पर प्राइवेट कारखाने के मजदूरों के अलावा वर्स डिपार्टमेंट में पीएचई, नगर निगम के कर्मचारी ई-रिक्शा ओटो, टेंपो चालकों और बैंक बीमा कर्मचारियों दवा प्रतिनिधियों के अलग-अलग जत्थों में हड़ताली कैंप पर पहुंचे। हड़ताली कैंप पर सभा का संचालन करते हुए सीटू प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी ने कहा कि मजदूर विरोधी काली श्रम संहिताओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा वोट लेकर सरकार बनाते हो और कारपोरेट की दलाली करते हो ऐसी नितियों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। सभा को सम्बोधित करते हुए इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती ने कहा कि यह कैसी सरकार है 100 वर्षों के संघर्ष के बाद जो कानून मजदूर वर्ग ने बड़ी बड़ी कुर्बानी के बाद हासिल किए हैं उन्हें छीन लेना चाहती है।नाती ने मजदूर एकता पर बल देते हुए महिलाओं की एकता की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। एटक के जिला अध्यक्ष हरीशंकर माहौर, सीटू के एम के जायसवाल, एआईयूटीयूसी की रचना अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए देशभर के मजदूर वर्ग को बधाई दी। सभा को आंगनबाड़ी यूनियन की नेता कमलेश शर्मा म,प्र बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के सोरभ सिकरवार भगतसिंह होकर्स यूनियन के यशपाल सिंह परमार और पीएचई यूनियन के मनोज शर्मा ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता इंटक के वरिष्ठ नेता रतीराम यादव ,एटक के जिला उपाध्यक्ष रमेश सविता, सीटू के भगवान दास सैनी, ए आई यू टी यू सी की रचना अग्रवाल, बैंक एम्पलाईज यूनियन के संजय रडदिवे ने की। सभा का समापन अध्यक्ष मंडल की ओर से इंटक जिला अध्यक्ष रतीराम यादव ने किया। सभा में मजदूर किसानों के वरिष्ठ नेता कौशल शर्मा, संजीव राजपूत, अशोक पाठक, प्रकाश वर्मा ,रमेश सविता, अनवर खान , बारेलाल पाल, जालिम सिंह, अब्दुल शहीद, शहाबुद्दीन खान ,महबूब खान, उमेश कुशवाहा, शिवदयाल ,लक्ष्मी जाटव,सोमवती माहौर, हेमलता माहौर,शीला देवी माहौर ,आशा गुलाटिया, गिरिजा देवी माथे, शगुन जाटव ,लक्ष्मी देवी कुशवाहा,भगवान दास सैनी, संजय रणदिवे, रामकिशन सिंह कुशवाहा रामबाबू जाटव, प्रीति सिंह, रुपेश जैन , मीना पाल ,रानी राजपूत, प्रियंका उपाध्याय, संगीत शर्मा, रेखा आर्य,नीतू, विमलेश शाक्य किशन, बघेल गोतम आर्य, भारती कैन, रोहिणी दीक्षित, ममता भदोरिया,अंगद सिंह सत्रूहन सिंह यादव, विद्युत अजाक्स फेडरेशन के नरेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में मजदूर और महिलाएं सामिल रहीं। धर्मेन्द्र, 09 जुलाई, 2025