09-Jul-2025
...


सिद्ध चक्र विधान में भगवान के अनंत गुना की वंदना,- प, वर्धमान सौरया भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के श्री नंदीश्वर जिनालय में भक्ति के रंग में रंगे हुए इंद्र इंद्राणी भगवान सिद्ध की आराधना में लीन है। नंदीश्वर जिनालय में विराजमान भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं का अभिषेक और पूजा अर्चना के साथ अनुष्ठान हुए। जिनालय में विधान का भव्य मंडल सजा हुआ है, अष्ट द्रव्यों से अरघ अर्पित कर प्रभु की आराधना की गई। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया विधानाचार्य पंडित वर्धमान सौरया के निर्देशन में विधि विधान से धार्मिक क्रियाएं, जाप, अनुष्ठान हुए। अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भौतिक सुख सुविधाओं से दूर रहकर प्रति दिन आत्म कल्याण के लिए संकल्प ले रहे हैं। पंडित वर्धमान सौरया ने कहा धार्मिक अनुष्ठान जीवन जीने का संविधान तय करते हैं। हमारे जीवन में हमारा उत्तरदायित्व हमारे परिवार, समाज के साथ सबसे पहले देश के प्रति होना चाहिए। इसके साथ-साथ जीव दया और पर्यावरण की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए। अनुष्ठान के प्रमुख पात्र विजय प्रमोद चौधरी एडवोकेट ध्वजा रोहन कर्ता - मनोज नीलिमा, सो धर्मेंद्र- विकास नम्रता पब्लिशर श्रीपाल, मैना सुंदरी- ऋषभ कमलेश सिंघई, कुबेर -पदम संगीता, चक्रवर्ती- निर्मल सरोज, मुनीम द्रव्य दातार - चक्रेश ममता चौधरी, महायज्ञ नायक - प्रवीण रश्मि, ईशान इंद्र- संभव सीमा रजत कृतिका, सनत इंद्र- विपिन विनीता सिंघई ,महेंद्र इंद्र - नरेंद्र सुषमा मनोरिया, ब्रह्म इंद्र, अन्य प्रमुख इंद्र - सुमन प्रतीक, आराधना राजीव श्रुति गेहूं, अमित ऋतु सी एस, डॉ सर्वज्ञ मिली, मनोज सुजाता, अशोक सुनीता, आर एस श्रेयांस चंदा, शैलेश रेखा, स्टील, प्रियेश अर्पिता, संजय संगीता, भगतजी नरेंद्र शोभा, सृजन जूही, आशीष के शारदा, अंकित शिल्पी, ऊनारसी विनोद सुषमा, जिनेंद्र सरोज आदि ने प्रमुख मंडल पर श्रीफल अर्पित किए। अंशुल जैन/ 09 जुलाई, 2025