10-Jul-2025
...


ज्वालापुर गन्ना समिति के निर्वाचित बोर्ड को दिलाई शपथ हरिद्वार (ईएमएस)। ज्वालापुर गन्ना समिति की निर्विरोध निर्वाचित हुए समिति की चेयरमैन ममता देवी, वाइस चेयरमैन विशेष चैहान के साथ बोर्ड का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मं=ी स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त बोर्ड को गन्ना किसानों के हित में समय पर इंडेंट जारी कराने, गन्ना उठान, उर्वरक, कीटनाशक के साथ सब्सिडी का लाभ दिलाने को आह्वान किया। बृहस्पतिवार को लक्सर रोड पर वेलकम फार्म में ज्वालापुर गन्ना समिति बोर्ड का शपथ ग्रहण हुआ। चेयरमैन ममता चैहान और वाइस चेयरमैन विशेष चैहान को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रणधीर सैनी ने शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ममता चैहान ने डायरेक्टरों को शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मं=ी स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। केंद्र में प्रधानमं=ी नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समय पर गन्ना भुगतान हुआ और फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है। किसानों को फसलें उगाने के लिए बीज, कीटनाशक, उपकरणों पर सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। आज किसानों ने भाजपा के चेयरमैन बनाकर साबित कर दिया है कि किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित चेयरमैन के साथ समस्त बॉडी किसानों के हित में काम करेगी। गन्ना फसल का आकलन कराने के साथ समय पर तोल केंद्र और गन्ना पर्चियां जारी कराने का काम करेगी। उन्होंने सभी को बधाई दी। संचालन मास्टर धर्मेंद्र चैहान ने किया। इस मौके पर दर्जाधारी जयपाल सिंह चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, उपाध्यक्ष अमित चैहान, बलवंत पंवार, सुशील राठी, धर्मेंद्र प्रधान, बालम सिंह नेगी, जगपाल सैनी, सत्यकुमार चैधरी, सुरेश चैहान, डायरेक्टर दिनेश चैहान, गुरबाज सिंह, मनोज चैहान, राजेंद्र सिंह, शिवानी चैहान, जयद्रथ, जगबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक चैहान, , नाथीराम चैधरी, श्रवण चैहान, नरेंद्र सिंह, रेनू चैधरी, बृजमोहन पोखरियाल, राकेश, हरेंद्र चैधरी, सचिन कश्यप, बलवंत पवार, तेजपाल चैहान, धूम सिंह, सुरेश चैहान, संजू चैहान, अजीत चैहान, मांगेराम सैनी, अंकित चैहान, श्रवण चैहान, विजयपाल चैहान, नन्दलाल राणा, सुंदर सैनी, प्रदीप चैहान आदि शामिल हुए। (फोटो-16) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 जुलाई 2025