काहिरा,(ईएमएस)। मिस्र की बेली डांसर सोहिला तारेक हसन हग्गाग को अश्लील कपड़े पहनने और कॉन्टेंट बनाने के लिए एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उन पर सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप है। सोहिला का लिंडा मार्टिनो के नाम से अकाउंट है, जिस पर 22 लाख फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन पर भड़काऊ डांस के जरिए अनैतिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी के समय उनके पास भारी मात्रा में नकदी थी। सोहिला के पास इटली की नागरिकता है। इटालियन दूतावास ने उनकी रिहाई की मांग कर मिलने की अनुमति मांगी है। मिस्र में हाल ही में नैतिकता के खिलाफ माने जाने वाले कार्यों पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के नेतृत्व में कम से कम पांच दूसरी बेली डांसर्स को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। 2020 में, डांसर समा अल-मसरी को ऑनलाइन यौन उत्तेजक तस्वीरें साझा करने के लिए तीन साल की सजा और 300,000 मिस्री पाउंड (लगभग 15 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया गया था। आशीष दुबे / 11 जुलाई 2025