शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, श्रावण कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी, तीज, रविवासरे, श्रवण नक्षत्रे, प्रीत योगे, वव करणे, मकर की चंद्रमा 19/26, वक्री शनि, पंचक प्रारंभ रात्रि 7/23 औषधि सेवन, मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम तथा फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, धनी-मानी, स्वतंत्र विचार का, गुणी होगा। मेष राशि :- मानसिक बेचैनी, दुघर्टनाग्रस्त होने से बचें, अधिकारियों से तनाव होगा। वृष राशि :- योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, विशेष लाभ होगा। मिथुन राशि :- किसी अपवाद व दुर्घटना से बचें, विशेष कार्य स्थगित रखें, कार्य अवरोध होगा। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, कार्य व्यवस्था की चिन्ता रहेगी, तनावग्रस्त होने से बचें। सिंह राशि :- किसी अपवाद या दुर्घटना से बचें, व्यवसायिक क्षमता में बाधा आयेगी, कार्यगति पर ध्यान दें। कन्या राशि :- व्यवसायिक गति उत्तम रहेगी, चिन्तायें कम होंगी, अवरोध के बाद कार्य बनेगा ध्यान दें। तुला राशि :- मानसिक बेचैनी रहेगी, उद्विघ्नता के योग बनेंगे, कुटुम्ब में क्लेश की संभावना। वृश्चिक राशि :- सामर्थ वृद्धि के बाद तनाव, झगड़े के योग बनेंगे तथा कुटम्ब में क्लेश होगा। धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें कष्टप्रद होंगी, तनाव, धन का व्यर्थ व्यय होगा, धैर्य रखें। मकर राशि :- योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, प्रयास से कार्य बनेंगे। कुंभ राशि :- स्वभाव में खिन्नता रहेगी, मानसिक बेचैनी से कार्य बिगड़ सकते हैं, सावधानी से कार्य करें। मीन राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति से मानसिक बेचैनी रहेगी, परिश्रम सफल होगा, कार्यगति मंद रहेगी। डॉ. पीएल गौतमाचार्य // मोनिका