राष्ट्रीय
13-Jul-2025


पटना,(ईएमएस)। बिहार के नालंदा में एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है। यह घटना नूरसराय पुलिस थाने के अंतर्गत डोइया गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटी। जब सुशीला देवी अपने खेत से लौट रही थीं। जानकारी के मुताबिक एसडीपीओ ने बताया कि महिला के बेटे के मुताबिक हमलावरों ने घात लगाकर उसके सिर में गोली मारी। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा की शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे का कारण कोई पुराना संपत्ति विवाद हो सकता है। आगे की जांच की जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बढती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। सिराज/ईएमएस 13जुलाई25