राष्ट्रीय
14-Jul-2025


अहमदाबाद (ईएमएस)| उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड़ - बोमाडा रेलखंड के बीच भारी बारिश एवं जल भराव के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:- आंशिक निरस्त ट्रेनें 1. 14 जुलाई 2025 की ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर - साबरमती एक्सप्रेस पाली मारवाड़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा पाली मारवाड़-साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 2. 14 जुलाई 2025 की ट्रेन संख्या 14822 साबरमती - जोधपुर एक्सप्रेस मारवाड़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मारवाड़ - जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेनें 1. 14 जुलाई 2025 की ट्रेन नंबर 19223 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर - भीलड़ी - समदड़ी - लूनी के रास्ते चलेगी। 2. 14 जुलाई 2025 की ट्रेन नंबर 12462 साबरमती - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर - भीलड़ी - समदड़ी - लूनी के रास्ते चलेगी। 3. 14 जुलाई 25 को बीकानेर से चलने वाली गाडी संख्या 20475 बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी - समदड़ी -भीलड़ी - पाटन - महेसाणा के रास्ते चलेगी। 4. 14 जुलाई 25 को लालगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 14707 लालगढ़- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी – समदड़ी - भीलड़ी - पाटन - महेसाणा के रास्ते चलेगी। 5. 14 जुलाई 25 को जोधपुर से चलने वाली गाडी संख्या 12479 जोधपुर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी - समदड़ी -भीलड़ी - पाटन - महेसाणा होकर संचालित होगी। के रास्ते चलेगी। 6. 14 जुलाई 25 को बीकानेर से चलने वाली गाडी संख्या 22473, बीकानेर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी - समदड़ी -भीलड़ी - पाटन - महेसाणा के रास्ते चलेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/14 जुलाई