मुंबई (ईएमएस)। भारत में बुलेट ट्रेन का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके लिए जापान से आधुनिक तकनीक वाली ट्रेन लाई जाएगी। शुरुआत में ट्रायल 50 किलोमीटर लंबे हिस्से पर किया जाएगा, जबकि पूरा कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा होगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को भारत और जापान की रणनीतिक साझेदारी के तहत विकसित किया जा रहा है। जापान सरकार ने भारत में नई पीढ़ी की इ - 10 शिंकानसेन ट्रेनों को शुरू करने का फैसला लिया है। 508 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण जापानी शिंकानसेन तकनीक से किया जा रहा है, जो स्पीड, सुरक्षा और विश्वासनीयत के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। जानकारी के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के अलावा रेलवे कई अन्य बुलेट ट्रेन रूट्स की भी योजना बना रहा है। इनमें: दिल्ली–अमृतसर, दिल्ली–वाराणसी–कोलकाता, मैसूर–चेन्नई, मुंबई–नासिक, मुंबई–नागपुर और दिल्ली–अहमदाबाद पर भी रूट्स पर फिजिबिलिटी स्टडी किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, बुलेट ट्रेन की स्पीड को लेकर दो तरह का पैमाना तय किया जा रहा। ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 320 किमी/घंटा और डिजाइन स्पीड 350 किमी/घंटा होगी यानी अहमदाबाद से मुंबई के बीच सफर महज 2 घंटे 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। अहमदाबाद से मुंबई के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे। इसमें प्रीमियम ट्रेन सिर्फ 4 स्टेशनों पर और सामान्य ट्रेन सभी 12 स्टेशनों पर रुकेगी। सुबोध\१४\०७\२०२५