राज्य
15-Jul-2025


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 9 अगस्त से महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के 50 वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्री उत्तम स्वामी जन्मोत्सव गुरुभक्त मंडल के तत्वावधान में उनके आठ दिनी जन्मोत्सव का आयोजन वृंदावन धाम में आयोजित किया जाएगा। इसमें गोवर्धन जी की पैदल परिक्रमा, चुनरी मनोरथ श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण रासलीला सहित अनेक आयोजन होंगे। श्री उत्तम स्वामी जन्मोत्सव गुरुभक्त मंडल के अध्यक्ष राजू बंसल, सचिव कमलेश खंडेलवाल तथा जन्मोत्सव आयोजक श्याम गुप्ता ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में 9 को गोवर्धनजी की पैदल परिक्रमा के साथ होगी। 10 से 16 अगस्त तक उत्तम स्वामी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आयोजित की जाएंगी। 15 अगस्त को श्री यमुना मैया को चुनरी अर्पित की जाएगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मंडली द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला की प्रस्तुतियां दी जाएगी तथा डिंपल भूमि की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में इंदौर सहित 11 राज्यों के हजारों गुरु भक्त सम्मिलित होंगे। आनन्द पुरोहित/ 15 अगस्त 2025