बालाघाट (ईएमएस).भाजपा विधानसभा कोर कमेटी बालाघाट की बैठक भाऊ निवास में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, जिला महामंत्री मौसम बिसेन, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा मंचासीन रहे। बैठक में संचालित संगठनात्मक गतिविधियां, आगामी कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक पहुंच और वर्ष 2027 पंचायत, नगरीय निकाय, 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विचार-विर्मश कर रूपरेखा बनाई गई। साथ ही इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत रहे इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से जुटना होगा। संगठन एप में बूथ, शक्ति केन्द्र और मंडल की कार्यकारिणी अपलोड करने का कार्य प्रमुखता से हो। ताकि तकनीकी रूप से दक्ष भाजपा का कार्यकर्ता सूचना प्रौधोगिकी के दौर में संगठन और जनकल्णकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का कारगर अस्त्र साबित हो सके। पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमें जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम करना होगा। हम सौभग्यशाली है कि संगठनात्मक रूप से हमारे परिश्रमी कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। हम इनके परिश्रम के बदौलत आने वाली हर चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संगठन तरक्की की नया मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, मोनू पांडे, संजय खंडेलवाल, जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे, झामसिंह नागेश्वर, जनपद अध्यक्ष देवीलता गवालवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, संजय अग्निहोत्री, जिला मंत्री रूपेश वैध, सुमित यादव, हेमेन्द्र क्षीरसागर, सुरजीत सिंह ठाकुर, राजेश गोमासे, वेदराम रांहगडाले, सुधीर चौधरी, गणेश अग्रवाल, अजीत वैघ, मोनिल जैन, विशाल मंगलानी सहित अन्य मौजूद रहे। भानेश साकुरे / 17 जुलाई 2025