राज्य
गाजियाबाद,(ईएमएस)। यूपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। त्यागी गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से कई बार विधायक रहे। परिजनों के मुताबिक राजपाल त्यागी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वह पांच दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे थे। राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने थे। कांग्रेस के साथ सफर शुरू करने वाले त्यागी एक बार समाजवादी पार्टी और फिर निर्दलीय भी विधायक चुने जा चुके थे। सिराज/ईएमएस 18जुलाई25