क्षेत्रीय
22-Jul-2025
...


घरेलू विवादों को सुलझाने में पुलिस और समाज बनेंगे एक-दूसरे के पूरक फिरोजाबाद (ईएमएस) आदर्श विकास संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान एक राष्ट्र, एक परिवार – संयुक्त परिवार, सुखी परिवार के अंतर्गत एक विशेष संगोष्ठी एवं सामूहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शांति निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, न्यू रामगढ़, फिरोजाबाद में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुलदीप शुक्ला ने किया, जिसमें प्रमुख अभिभावकों अशोक शुक्ला और पंडित रवि शर्मा के मार्गदर्शन और संयोजक पवन कुमार गौतम के संयोजन में संवाद आधारित आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अशोक गर्ग का सामूहिक जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें पुलिस विभाग के तीन थानों के थानाध्यक्ष – थाना उत्तर से संजुल पांडे, थाना रामगढ़ से संजीव कुमार दुबे और थाना एएचटीयू से विपिन कुमार सहित उपनिरीक्षक रविशंकर, कांस्टेबल सुप्रिया सिंह, राजकुमारी, रूपेंद्र सिंह और अमरपाल सिंह ने सहभागिता की। संगोष्ठी में पुलिस और समाज के बीच घरेलू विवादों की जड़ में जा कर समाधान खोजने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य निष्कर्ष यह रहा कि वर्तमान समय में अधिकतर पारिवारिक समस्याएं एकल परिवारों में बढ़ती जा रही हैं, जिनमें घरेलू हिंसा, आपसी तनाव और महिलाओं से जुड़े विवाद प्रमुख हैं। थानाध्यक्षों ने बताया कि पुलिस अक्सर समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए विवादों को पहले परिवार के मुखिया की तरह सुलझाने की कोशिश करती है। आपसी समझ और बातचीत से सुलह कराने की दिशा में पहल करती है, ताकि मामला कोर्ट तक न पहुंचे। संयुक्त परिवारों के टूटने से बच्चों में संस्कारों की कमी, बुजुर्गों से दूरी और सामाजिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। यदि इन समस्याओं को मिलकर सुलझाया जाए तो समाज में घरेलू हिंसा और विवादों की संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समाज को एक मंच पर लाकर यह समझाना था कि यदि संयुक्त परिवारों को बढ़ावा मिले, तो समाज में सामंजस्य और शांति को बल मिलेगा। इस दिशा में पुलिस और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर अशोक गर्ग, संजय शर्मा, सूर्य प्रकाश रावत, संजीव उपाध्याय, राजेश दुबे ‘आदर्श’, अशोक अरेले, राजेश शर्मा ‘राजू’, अंजना सिंह, अंशु सिंह और ममता गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ईएमएस