राज्य
23-Jul-2025


(अरवल्ली) गुजरात सरकार अमीरों और अडानी की –अरविंद केजरीवाल अरवल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने आज मोडासा में आयोजित किसान पशुपालक महापंचायत में किसानों और पशुपालकों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार अमीरों और अडानी की है जबकि आप पार्टी किसानों एवं पशुपालकों के साथ हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज मोडासा में आयोजित किसान महापंचायत में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ईशुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया, जाम जोधपुर विधायक हेमंत खावा, राजूभाई सोलंकी, सागर रबारी समेत आप नेता मौजूद रहे अरविंद केजरीवाल ने किसान पशुपालक महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा, 30 साल के शासन के बाद गुजरात में भाजपा का अहंकार और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। गुजरात में भाजपा सरकार ने दूध के उचित मूल्य की मांग कर रहे किसानों और पशुपालकों के विरोध प्रदर्शन पर लाठीचार्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप एक किसान की मौत हो गई। लाठीचार्ज में 14 जुलाई एक किसान की मौत हो गई।, लेकिन इस भ्रष्ट सरकार ने किसान को अपना हक नहीं दिया। इन भ्रष्ट लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक पैसा भी नहीं दिया। जब इन लोगों को पता चला कि हम आ रहे हैं, तो इन्होंने बोनस का झूठा ऐलान कर दिया। पशुपालकों को उनका हक नहीं मिला है, वो मांगने गए थे, लेकिन उन्हें अभी तक उनका हक नहीं मिला। भाजपा के लोग गरीब किसानों का पैसा लूटकर बड़े-बड़े महल बना रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे और भगवंत मान डेडियापाड़ा में चैतरभाई वसावा के समर्थन में आयोजित सभा में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने भाजपा को अहंकारी और निरंकुश बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात में 30 साल से भाजपा के शासन पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग मजबूरी में भाजपा को वोट देते हैं क्योंकि कांग्रेस भी भाजपा में मिल गई है। अब आम आदमी पार्टी ने गुजरात में एक नया विकल्प दिया है। केजरीवाल के गुजरात आते ही भाजपा पशुपालकों को आधा पैसा देने पर सहमत हो गई है। उन्होंने पंजाब में मुफ़्त बिजली और 88% घरों में शून्य बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा महंगे बिल लाती है। उन्होंने पंजाब में 55,000 सरकारी नौकरियों, 10 लाख स्वास्थ्य कार्ड और गाँवों में खेल के मैदानों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल मुफ़्त बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और बुनियादी ढाँचे के लिए किया जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा की लूट अब नहीं चलेगी और गुजरात की जनता पूरे भारत की व्यवस्था को झाडू से सुधारेगी। गुजरात में आप विधायक गोपाल इटालिया ने भाजपा पर गरीब किसानों का पैसा लूटकर बड़े-बड़े महल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, किसानों और पशुपालकों की मेहनत और पैसा लूटकर सी.आर. पाटिल ने कमल के तालाब बनाने के लिए गुजरात के कोने-कोने में ज़मीनें खरीदी हैं। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 साल बाद भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें आज ‘किसान-पशुपालक महापंचायत’ करनी पड़ रही है। ईशुदान गढ़वी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा, जब से कांग्रेस ने किसानों पर अत्याचार किए हैं, तब से कांग्रेस ने आज तक गुजरात पर शासन नहीं किया है। अब भाजपा ने किसानों और पशुपालकों पर अत्याचार करके वही गलती की है। और भाजपा को 2027 में इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने साबर डेयरी पर हुए अत्याचार को गुजरात की भ्रष्ट भाजपा सरकार के अहंकार का उदाहरण बताया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किसानों और पशुपालकों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया और आगामी चुनावों में इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकेत दिया। चेतना/23 जुलाई