27-Jul-2025
...


हरिद्वार (ईएमएस)। मंशा देवी सीढी पैदल मार्ग पर करंट फैलने की अफवाह को लेकर मची भगदड़ की घटना में घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन श्रद्धालुओं का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और घायलों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों व उनके परिजनों को कहा कि इस दुख की घड़ी में उत्तराखण्ड सरकार आप के साथ हैं और घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार दिलाने का भरोसा दिलाया। साही ही सभी घायलों को उपचार के उपरांत ठीक होने पर उनके घरों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की बात कही है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से भी घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिये है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भगदड की घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति सवेंदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रर्थना की है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये गये है। घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है। (फोटो-04) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 जुलाई 2025