राज्य
01-Aug-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभा के मानसून सत्र के 5वें दिन भी कांग्रेस ने विधानसभा सभा पर प्रदर्शन किया। आज यानी शुक्रवार को प्रदर्शनकारी खाद की बोरियां लेकर पहुंचे और खाद बीज का प्रदेश में संकट बताया। उनका आरोप था कि खाद ब्लैक में बिक रही है और किसानों को खाद से वंचित किया जा रहा है। वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जबरियां प्रोपेंगेंडा खड़ा करती है कहीं कोई खाद का संकट नहीं है और किसान काफी खुशहाल है। विपक्ष ने कहा कि किसान खाद बीज के संकट से जूझ रहा है। नैनो खाद किसानों पर थोपी जा रही है। किसान मुआवजे और कर्ज को लेकर परेशान है, आय दोगुनी नहीं हो रही है। इधर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान हूं, मध्य प्रदेश में कहीं कोई खाद की किल्लत नहीं है। कहीं कोई आंदोलन नहीं हुआ है। कांग्रेस को तो बेवजह मुद्दा बनाने की आदत पड़ गई है। गुना में आई बाढ़ पर कहा कि मैं वहां का प्रभारी मंत्री हूं, मुख्यमंत्री भी लगातार बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं।मंत्री गोविंद ने आगे कहा कि आज विधानसभा सत्र खत्म होते ही वह गुना के दौरे पर जाएंगे। अधिकारियों को व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसानों को फसलों का नुकसान हुआ होगा तो उसका भी आकलन कराया जाएगा। वहीं कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों तक खाद पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिया जा रहा है। वीरेंद्र/ईएमएस/01अगस्त2025