राज्य
01-Aug-2025


देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति पंचायत चुनाव में नाराजगी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की। जोशी ने कहा है कि गढ़वाल की अधिकांश सीटें देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी की अधिकांश सीटों में कांग्रेस जीती है। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर नरेंद्र नगर प्रतापनगर घनसाली में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि नतीजों से साफ हो गया है कि सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है जिन वादों को लेकर भाजपा सत्ता में आई वो झूठे साबित हो रहे। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हुई है। जोशी ने कहा है कि प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है। जोशी ने कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है जिससे जनता में काफी रोष है जो पंचायत चुनाव में दिखाई दिया है। उन्होंने पंचायत चुनाव में विजयी हुए जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों को बधाई दी और पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को कार्य करें और जिससे पंचायतें मजबूत हो और विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाए जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/01 अगस्त 2025