07-Aug-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। कोलार पुलिस ने पति से अलग रह रही महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। आरोप है की उसकी स्थिति जानकर युवक ने मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाई। बाद में अपने जन्मदिन की पार्टी के नाम पर उसे दोस्त के घर बुलाया और वहॉ डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनों जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने जा पहुंचा जहॉ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार कमलानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की पारिवारिक अनबन के कारण वह अपने पति से अलग रहती है, और पति से उसका तलाक का केस चल रहा है। महिला के मोहल्ले में रहने वाली अन्य महिला के घर उसके भतीजे रवि गज्जाम का आना-जाना था। इसी दौरान पीड़िता की पहचान रवि से हो गई थी। बातचीत के दौरान पीड़िता की पारिवारिक स्थिति जानकर रवि ने उसकी मदद करने के बहाने उससे नजदीकिया बढ़ा ली। नजदीकी संबंधों का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में बुलाया था। उसके बुलाने पर महिला कोलार डी मार्ट के पास आरोपी के दोस्त की बर्ड डे पार्टी में पहुंची। यहां रवि ने जर्बदस्ती उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो जब उसने शादी करने से मना कर दिया तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर दी। जुनेद / 7 अगस्त