क्षेत्रीय
13-Aug-2025


रायपुर(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। लंबे समय से इस टीम को लेकर अटकलें तेज थीं। जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद से किरण सिंहदेव अब तक पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे। इस दौरान अनुराग सिंहदेव, संजय श्रीवास्तव और रामू रोहरा को अलग-अलग नई जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। रामू रोहरा अब महापौर की भूमिका में हैं।राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंत्रिमंडल विस्तार होगा या फिर किरण सिंहदेव की नई टीम सामने आएगी। अंततः मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। सूत्रों के अनुसार, टीम गठन से पहले किरण सिंहदेव ने संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा की। सत्यप्रकाश(ईएमएस)13 अगस्त 2025