13-Aug-2025
...


- जमीनी विवाद के चलते पिता ने खाया था जहर - चचेरे भाईयो सहित नौ के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के बैरसिया थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी सल्फास खाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया की किशोरी के पिता ने जमीनी विवाद के चलते सल्फास खाया था। उस मामले में बैरसिया थाना पुलिस ने दो चचेरे भाईयों समेत नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। पिता की मौत के बाद से ही नाबालिग बेटी काफी सदमे में रह रही थी। थाना पुलिस से मिली जाकनारी के अनुसार बीती 7 जुलाई को ग्राम हिंगौली में रहने वाले चंद्रमोहन यादव ने सल्फास खा लिया था। बाद में उसकी हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जॉच के दौरान सुसाइड नोट मिला जिसमें सामने आया की मृतक चंद्रमोहन यादव का उसके चचेरे भाईयों संजय यादव और संतोष यादव से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया था। छानबीन के बाद पुलिस ने चंद्रमोहन यादव की मौत के मामले में चचेरे भाईयों के अलावा संतोष यादव के ससुर भारत सिंह यादव, संतोष के तीन साले प्रशेन्द्र यादव, संजीव यादव, सत्येंद्र यादव के अलावा तीन मामा महेंद्र यादव, बद्री यादव और सुनील यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। मृतक चंद्रमोहन यादव की 15 साल की बेटी आरुषि यादव ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता की मौत के बाद उसकी आरुषि यादव काफी दुखी और गुमसुम रहने लगी थी। उसने स्कूल जाना भी काफी कम कर दिया था। पिता की मौत के बाद से वह कहती रहती थी, कि वह उसको बुला रहे हैं। सोमवार 11अगस्त की सुबह आरुषी ने घर में रखा सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहॉ बीती सुबह उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी हैं। पुलिस ने बताया की हादसे के बाद से ही किशोरी के होश में नहीं होने के कारण उसके मृत्युपूर्व बयान दर्ज नहीं हो सके। जुनेद / 13 अगस्त