- सोना 1,00,297 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी ,15,239 रुपए प्रति किलोग्राम मुंबई (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रही। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव दिन की शुरुआत में 112 रुपए की तेजी के साथ 1,00,297 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो कि पिछले बंद भाव 1,00,185 रुपए से अधिक था। हालांकि कुछ ही देर बाद इसमें गिरावट आई और खबर लिखे जाने तक यह 40 रुपए की गिरावट के साथ 1,00,145 रुपए पर कारोबार कर रहा था। आज का उच्चतम स्तर 1,00,297 रुपए और न्यूनतम 1,00,186 रुपए रहा। सोना इस वर्ष अब तक 1,02,250 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर को छू चुका है। चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखी गई। सितंबर डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपए की तेजी के साथ 1,15,239 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। इस समय यह 296 की बढ़त के साथ 1,15,225 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन का उच्चतम स्तर 1,15,303 और न्यूनतम 1,15,225 रुपए दर्ज किया गया। चांदी इस साल 1,16,641 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में हल्की नरमी आई, जबकि चांदी में मजबूती बनी रही। कॉमैक्स पर सोना 3,407.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला, लेकिन बाद में यह 2.70 डालर की गिरावट के साथ 3,405.60 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं चांदी 38.58 डालर पर खुली और \$0.15 की तेजी के साथ 38.75 डालर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सतीश मोरे/14अगस्त ---