अशोकनकगर (ईएमएस)। हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा शशिंद्र राणा चौराहे से तुलसी पार्क अशोकनगर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा तिरंगा यात्रा में पैदल चलकर हाथों में तिरंगा थामकर नागरिकों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। शहर में निकली इस रैली में शहरवासियों, स्कूल के बच्चों की 500 मीटर लंबी कतार लग गई। रैली की शुरुआत शशिंद्र राणा चौराहा स्थित विमानों के चबूतरे से हुई। रैली में इतनी भीड़ थी कि जब आग चल रहे लोग तुलसी पार्क पहुंचा, तब कतार में पीछे चल रहे लोग गांधी पार्क पर थे। जिसमें कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन और जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने नेतृत्व किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र इसमें शामिल हुए। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह रैली पछाड़ीखेड़ा रोड, फुट ओवर ब्रिज, गांधी पार्क और स्टेशन रोड से होते हुए तुलसी पार्क तक पहुंची। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। तुलसी पार्क में कलेक्टर ने लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारे गूंजे और लोगों में देशभक्ति का जोश दिखा। ईएमएस / दिनांक 14/8/025