अंतिम ग्यारह के लिए अपनी दावेदारी पेश की मुम्बई (ईएमएस)। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिली संजू सैमसन और रिंकू सिंह का बल्ला आजकल जमकर चल रहा है। ये दोनो ही अभी अलग-अलग जगहों पर टी20 लीग खेल रहे हैं। दोनों को ही अंदाज है कि एशिया कप के लिए चयन के बाद भी इन्हें अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों में शायद ही शामिल किया जाये। इसलिए दोनो ही अभी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पक्की करना चाहते हैं। रिंकू ने यूपीटी20 लीग में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए काशी रुद्रास के खिलाफ 48 गेंदों में तेजी से 78 रन बनाये हैं। रिंकू सिंह ने इस पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 180 के करीब का था और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलायी। अब तक उन्होंनें फिनिशर की भूमिका ठीक से निभाते हुए एक शतक और दो अर्धशतक लगाये हैं। वहीं सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग में अब तक एक शतक 112 रन और दो 89 और 62 रन बनाये हैं। शतक उन्होंने 51 गेंदों में लगाया था जबकि अर्धशतक 46 और 37 गेंदों में ही लगा दिये थे। सैमसन और रिंकू को अंतिम ग्यारह में इसलिए जगह मिलना कठिन है क्योंकि शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करने का अवसर दिये जाने की संभावना है। ऐसे में सैमसन के लिए ओपनर के तौर पर जगह नहीं है, जबकि उन्हें मध्यक्रम के लिए अच्छा नहीं माना जाता। वहीं रिंकू के लिए भी मध्य क्रम या फिनिशर के रुप में जगह बनती नहीं दिख रही है। गिरजा/ईएमएस 31 अगस्त 2025