क्षेत्रीय
03-Sep-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) एक ह्रदय विदारक घटनाक्रम में कल एमवाय अस्पताल के निसु (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चूहों ने जिन दो नवजात बच्चों के हाथ कुतरे दे उनमें से एक की आज मौत हो गई थी। वहीं दूसरे बच्चे के पेट का ऑपरेशन कर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज उसकी भी मौत हो गई। बता दें कि इन दोनों नवजात बच्चों को प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इन्दौर के एमवाय अस्पताल (एमवायएच) के एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा था जहां इनके हाथों को चूहों ने कुतर दिया था। मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डीन से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दो नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर अन्य को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उधर दोनों ही नवजात बच्चों की चूहों द्वारा हाथ कुतरने के बाद हुई मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा चूहे के काटने से मौत होने की बात से इनकार किया गया है। मामले में एम वाय अस्पताल को डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की मौत इंफेक्शन से हुई है। वहीं दो नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर स्टाफ पर की गई कार्रवाई से नर्सिंग ऑफिसर्स आक्रोशित है। उनका कहना है कि इसमें सीधे तौर पर उनका कोई दोष नहीं है। कार्रवाई सीधे तौर पर जिम्मेदार वरिष्ठों पर होना चाहिए थी, लेकिन मामले में हमें निशाना बनाया जा रहा हैं। आनन्द पुरोहित/ 03 सितंबर 2025