खेल
04-Sep-2025
...


राजगीर (ईएमएस)। बिहार के राजगीर में हो रहे हॉकी एशिया कप 2025 में सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने फाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारतीय टीम को सुपर-4 के अपने पहले में कोरिया के खिलाफ 2-2 से निराशाजनक ड्रॉ खेलना पड़ा था। लेकिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी की। मलेशिया ने पहले ही मिनट में गोल दागकर शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन फिर भारत ने दूसरे क्वार्टर में पूरा खेल पलट दिया। मनप्रीत, सुखजीत और शिलानंद लाखड़ा के गोलों के दम पर भारत हॉफ टाइम पर 3-1 से आगे रहा। इसके बाद विवेक सागर प्रसाद ने तीसरे क्वार्टर में गोल करके भारत की बढ़त को 4-1 कर दिया, आखिरी क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। सुबोध/०४-०९-२०२५